CG ADEO Recruitment 2025– छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक विकास विस्तार अधिकारी ( ADEO ) के रिक्त 200 पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर आमंत्रित किये जाते है। जो उम्मीदवार ADEO के कोर्स किये है उनके 15 अंक बोनस के तौर पर दिया जायेगा।
रिक्त पदों का विवरण-
पद का नाम- | सहायक विकास विस्तार अधिकारी ( ADEO ) |
पदों की संख्या- | अनारक्षित- 81 पद अनु जाति- 23 पद अनु जनजाति – 62 पद अन्य पिछड़ा वर्ग- 27 पद कुल- 200 पद |
वेतनमान- | लेवल 06, ग्रेड वेतन 2400 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- | 07/04/2025 ( सोमवार ) |
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 02/05/2025 ( शुक्रवार ) सांय 05:00 बजे तक |
परीक्षा की संभावित तिथि- | 15/06/2025 ( रविवार ) |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 06/06/2025 |
परीक्षा केंद्र- | 33 जिला मुख्यालयों में |
ऑफिसियल साइट- | क्लिक करे |
ऑनलाइन आवेदन लिंक- | ऑनलाइन फॉर्म भरे |
शैक्षणिक योग्यता-
- किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण। ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि / स्नातकोत्तर पत्रोपाधि धारित करने वाले अभयर्थियो को दी जाएगी।
- मेरिट सूची, प्रतियोगी परीक्षा में अभिप्राप्त अंको का 85% अधिभार देते हुए तैयार की जावेगी तथा अतिरिक्त 15 अंक, उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि / स्नातकोत्तर पत्रोपाधि धारित करते हो।
आयु-सीमा-
सहायक विस्तार अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु- 20 वर्ष, अधिकतम- 30 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 05 वर्ष छूट दिया जायेगा। आयु की गणना 01.01.2025 के सन्दर्भ में की जावेगी।
आवेदन फॉर्म कैसे भरे ?
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म व्यापम के साइट में https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/Online/ पर जाकर कर सकते है। इसकी विस्तृत विवरण विज्ञापन में संलग्न है।
सिलेबस-
परीक्षा में बेहतर अंक के लिए सिलेबस ( पाठ्यक्रम ) को अच्छे से अध्ययन करना आवश्यक है। इसमें से ही एग्जाम के सभी प्रश्न पूछे जायेंगे।
चयन प्रक्रिया-
अभ्यर्थियों का चयन उनके लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको का 85% अंक और ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि वाले उम्मीदवारों को 15 अंक दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण लिंक-
Also Read- pm awas yojana gramin 2025
Good information
tnx